कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के सदस्यों ने सुदामडीह थाना में किया हंगामा, एसआई अरुण एक्का पर पिटाई और गाली-गलौज का आरोप

City: Dhanbad | Date: 13/08/2020
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

धनबाद: बजरंग दल के जिला मंत्री रमेश पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुदामडीह थाना परिसर में प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया. कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. एसआई अरुण एक्का पर बजरंग दल के कार्यकर्ता गणेश साव के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने करने का आरोप लगाया. सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई करने की मांग बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की है.

एसआई पर आरोप बता दें कि भौंरा के रहनेवाले गणेश साव का कहना है कि बुधवार की रात वह एक दुकान पर अपने साथी धनंजय के साथ खड़ा था. गश्ती दल में सवार एसआई अरुण मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. एसआई ने डंडे से पिटाई की है. अरुण एक्का शराब के नशे में थे

उन्होंने बताया कि गश्ती दल के पुलिसकर्मियों के बीच-बचाव करने के बाद सब इंस्पेक्टर वापस लौट गए. इस पूरे मामले का विरोध जताते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. इसके लिए गणेश ने मामले की लिखित शिकायत सुदामडीह इंस्पेक्टर से की है. कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दी है. वहीं, सुदामडीह इंस्पेक्टर में कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026