धनबाद चिकित्सक एवं पारा चिकित्सकों को नियमित वेतन भुगतान करने का आदेश

City: Dhanbad | Date: 19/08/2020
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, श्री उमा शंकर सिंह ने पीएमसीएच के प्राचार्य, पीएमसीएच के अधीक्षक तथा सिविल सर्जन को सभी चिकित्सकों एवं पारा चिकित्सक कर्मियों को नियमित वेतन का भुगतान करने का आदेश दिया है।

उपायुक्त ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान जिले के सभी चिकित्सक, पारा चिकित्सक, एएनएम, जीएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, सफाई कर्मी, एंबुलेंस ड्राइवर सहित अन्य कर्मी जो कोविड-19 की ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किए गए हैं, उनको बिना विलंब किए नियमित रूप से किए गए काम का वेतन दिया जाना है।

उपायुक्त ने पीएमसीएच के प्राचार्य एवं अधीक्षक तथा सिविल सर्जन को अपने अकाउंट ऑफिसर के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक माह का वेतन अगले महीने के प्रथम सप्ताह तक हर हाल में संबंधितों के बैंक अकाउंट में भेजना सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

उपायुक्त ने कहा कि वेतन भुगतान से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर उसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026