धनबाद पीएमसीएच में बनाए जाएंगे अतिरिक्त डेडिकेटिड कॉविड हेल्थ सेंटर

City: Dhanbad | Date: 21/08/2020
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने पीएमसीएच परिसर में गायनेकोलोजी डिपार्टमेंट, एनेस्थीसिया, ईएनटी, आई बिल्डिंग एंड जनरल मेडिसिन एंड पेड्यिाट्रिक डिपार्टमेंट को डेडिकेटिड कॉविड हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित करने का आदेश दिया है।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूर्व में उपलब्ध संसाधनों के अतिरिक्त डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसलिए पीएमसीएच परिसर के उपरोक्त विभाग को डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है। वहां आईसीएमआर की गाइड लाइन के अनुरूप सभी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पीएमसीएच प्रबंधन को प्रस्ताव उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है।

साथ ही भवन में आवश्यक सिविल कार्य, पेयजल की व्यवस्था, साफ सफाई, नेट कनेक्टिविटी, पारा चिकित्साकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।.


 

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026