सिल्ली पूर्व विधायक अमित महतो एवम बसन्त महतो के नेतृत्व में धनबाद सांसद एवं विधायक का पुतला दहन किया गया

City: Dhanbad | Date: 21/08/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

झारखंड़ सरकार द्वारा शहीदों के सम्मान हेतु धनबाद PMCH का नाम बदलकर शहीद निर्मल महतो हास्पिटल किए, पर धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं धनबाद के विधायक राज सिन्हा के द्वारा गलत बयान दिया गया और कहा कि धनबाद में निर्मल महतो का कोई योगदान नहीं है, झामुमो ने कहा कि निर्मल महतो झारखंड़ आन्दोलनकारी एवं झामुमो के अध्यक्ष थे उसी समय झारखंड़ राज्य नहीं बनाने की मंशा पाल रहे विरोधियों ने उनको गोली मारकर हत्या की थी.ऐसे में यह बयान सांसद और विधायक का न्यायसंगत नहीं हैं।

 

इस बयान के विरोध में सिजुआ जोगता मोड़ में धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा का पुतला जलाकर विरोध किया गया ।सिल्ली पूर्व विधायक अमित महतो, बसन्त महतो , आनंद महतो,दिवाकर महतो, रंजीत महतो,ओमप्रकाश महतो ,शिनोद महतो, अमित महतो , सुमित महतो, दीपक महतो,हलीम भाई, राजेश महतो,बचू लाल, मनु महतो, रामसेवक चौहान, सुनील रॉय , राजेश महतो,मुकेश मरांडी,विजय महतो,संतोष पासवान, चन्दन पासवान,राज कालिंदी, नोगन कालिंदी,रूपेश हाड़ी, मिथुन कालिंदी आदि उपस्थित थे।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026