भाजपा नेता सह जमीन कारोबारी सतीश सिंह हत्याकांड में धनबाद पुलिस को मिली सफलता, एक गिरफ्तार

City: Dhanbad | Date: 03/09/2020
1266

समय न्यूज़ 24

धनबाद जिले के भाजपा केंदुआ मंडल उपाध्यक्ष सतीश सिंह हत्या कांड में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल को 14 दिनों बाद पुलिस ने पुटकी से बरामद किया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. इस मामले में एक निजी चालक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके घर से पिस्तौल बरामद हुई है. उसे गिरफ्तार कर गोविंदपुर थाना ला गया है.भाजपा नेता सतीश सिंह की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी है. आपको बता दें कि सतीश सिंह की बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के विकास नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. हत्यारे चार की संख्या में दो बाइक पर सवार थे. इस मामले के उदभेदन के लिए डीआइजी प्रभात कुमार द्वारा स्पेशल टीम का गठन किया गया है. इसमें डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) के अलावा चार इंस्पेक्टर व एक एएसआइ शामिल हैं.भारतीय जनता पार्टी के केंदुआ मंडल के उपाध्यक्ष सह जमीन कारोबारी सतीश सिंह की 19 अगस्त, 2020 को दिनदहाड़े शहर के मटकुरिया में हत्या कर दी गयी थी. वह धनबाद के विधायक राज सिन्हा के काफी नजदीकी माने जाते थे. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. इसी क्रम में एक निजी चालक के घर से पिस्तौल बरामद की गयी है. पुलिस ने उस निजी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. उसे गोविंदपुर थाना लाया गया है औऐर पूछताछ की जा रही है. धनबाद पुलिस को भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड में आज सफलता हाथ लगी है.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026