जसीडीह और देवीपुर से 11 साइबर आरोपी गिरफ्तार, 22 मोबाइल, 36 सिम कार्ड, 14 पासबुक, 14 एटीएम, 1 लैपटॉप और 30000 रुपया नकद बरामद

City: Dhanbad | Date: 14/10/2020
1192

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो रिपोर्ट

देवघर एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला के जसीडीह और देवीपुर थाना क्षेत्र से 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवघर एसपी अश्विनी सिन्हा ने इस बात की जानकारी दी कि देवघर के जसीडीह थानांतर्गत ग्राम धावाटांड, राजाडीह और देवीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढ़कढ़का से कुल ग्यारह साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के पास से 22 मोबाइल फोन, 36 सिम कार्ड, 14 पासबुक, 14 एटीएम, 1 चेकबुक और 30000 रुपया नकद बरामद किया गया है। इस संबंध में एसपी द्वारा बताया गया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की गई थी। गिरफ्तार सभी अपराधियों द्वारा वॉलेट और फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी की जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों में 24 वर्षीय रोहित दास, 20 वर्षीय अजीत कुमार दास, 25 वर्षीय रंजीत कुमार दास, 23 वर्षीय उज्ज्वल कुमार दास, 20 वर्षीय राहुल कुमार दास, 40 वर्षीय सनोज दास जसीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि 40 वर्षीय अनिल दास, 35 वर्षीय किसन दास, 22 वर्षीय मिथुन दास, 19 वर्षीय गौतम कुमार दास और 39 वर्षीय संजय दास देवीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025