कतरास पुलिस को मिली सफलता देशी कट्टा के साथ 8 अपराधी गिरफ्तार

City: Dhanbad | Date: 14/10/2020
1191

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो रिपोर्ट

धनबाद - कतरास पुलिस ने मंगलवार को  कतरास  थाना चौक से सेंट्रो कार से 4 लोगों को देशी कट्टा के साथ पकड़ा। कतरास थाना में  बुधवार को बाघमारा डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए  बताया कि  पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि  राजगंज से कतरास की तरफ दो छोटी छोटी चार पहिया वाहन में लगभग 7 से 8 अपराधी आ रहे है। कतरास थाना प्रभारी रास बिहारी लाल के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों व सशस्त्र बल ने थाना चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया इसी दौरान एक सिल्वर रंग का आल्टो कार तेज गति भागने में सफल रहा तथा एक दूसरा वाहन गाड़ी सिल्वर रंग के सेंट्रो कार को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया और तलाशी के दौरान चार अपराधी को देशी कट्टा ,गोली व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगो के निशानदेही पर भाग रहे सिल्वर रंग का आल्टो कार पर बैठे चार और अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली। डीएसपी ने बताया कि 8 व्यक्ति का गिरोह था जो रात में घूमते थे और जीटी रोड पर लुटपाट को अंजाम देते थे और पूर्व में भी इस तरह की घटना कर चुके है। पकड़े अपराधी में  विशाल कुमार गुप्ता, मयंक गुप्ता, चंदन गुप्ता, पंकज महतो,दिवाकर कुमार लोहानी,संदीप कुमार, चंदन कुमार वर्मा, रोहित कुमार सिंह सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष की होगी। इनके पास से पुलिस को  एक पीस देशी कट्टा ,दो पीस   जिंदा गोली,6 पीस मोबाइल फोन व दो चार पहिया वाहन सिल्वर कलर का सेंट्रो व आल्टो कार।पुलिस ने सभी अपराधियों को जेल भेज दिया है। छापामारी दल में थाना प्रभारी रास बिहारी लाल, पुअनि आलोक सिंह,  विशेश्वर कुमार, रोशन कुमार सिंह, चंदन कुमार भैया ,कृष्ण कुमार ,जितेंद्र कुमार ,लक्ष्मण हांसदा, बिरेंद्र कुमार ,सुरेंद्र राम ,श्रवण कुमार , गनौरी रविदास, अनिल मुंडा ,सुरेश देवगम,आदि के अलावा सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।
गिरफ्तार अपराधियो के नाम और थाना
 
पुटकी थाना क्षेत्र के विशाल कुमार गुप्ता, पंकज महतो, मयंक गुप्ता, चंदन गुप्ता, दिवाकर कुमार लोहानी , गोधर केंदुआडीह थाना क्षेत्र के संदीप कुमार ,केंदुआडीह थाना क्षेत्र के  चंदन कुमार वर्मा , राजगंज थाना क्षेत्र के रोहित कुमार सिंह।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025