पूर्व पार्षद स्वo प्यारे लाल महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

City: Dhanbad | Date: 13/11/2020
1265

समय न्यूज़ 24 रिपोर्ट चतुर्भुज कुमार

आज दिनांक 13-11-20 को बांस कपूरिया पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पूर्व पार्षद स्वo प्यारे लाल महतो की पुण्यतिथि मनाई गई मौके पर पौधारोपण, रक्त तथा प्लाज्मा दान शिविर का आयोजन किया गया।इसके बाद गणमान्य व सामाजिक कार्यकर्ता अधिकारी बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा 2 मिनट का मौन रखा गया। रक्तदान शिविर में पीएमसीएच ब्लड बैंक के संजीव तुरी एवम पूरी टीम का सहयोग रहा। श्रद्धांजलि सभा के अध्यक्ष टुंडी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो, मुख्य अतिथि के रूप में टिस्को के पदाधिकारी नरेंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि धनबाद (SDM) सुरेन्द्र कुमार , झामुमो जिला सचिव पवन महतो , संचालन बसन्त महतो ने किया। 

  

कार्यक्रम में स्वर्गीय महतो की धर्मपत्नी कल्पना महतो, पुत्र सुमित महतो, अनुज बाबू नाथ महतो, बसंत महतो, आनंद महतो, पवन महतो, बलराम महतो, दिनेश महतो, पूर्व प्रखंड प्रमुख मनोज महतो, लीला देवी, प्रतोष महतो, सत्येंद्र प्रसाद, वीरू सिंह, हलीम मियां, टार्जन महतो, मोहम्मद मंसूर, मनोज रवानी, पूर्व मुखिया मोहम्मद आजाद, गणेश रावत सहित अन्य ने श्रद्धांजलि दी।

गैर सरकारी संस्था ऋषिकेश स्मारक सेवा समिति के संस्थापक मथुरा प्रसाद महतो को एसएनएमएमसीएच धनबाद ने स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मौजूद एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जिला में प्लाज्मा दान की स्थिति बहुत बेहतर नहीं है संस्था ने आज प्लाज्मा दान का आयोजन कर नेक कार्य किया है।मौके पर लगभग दो दर्जन लोगों ने रक्त तथा प्लाज्मा दान किया।


More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026