धनबाद कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

City: Dhanbad | Date: 15/12/2020
1192

समय न्यूज़ 24 डेस्क
कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने आज समाहरणालय के सभागार में समीक्षा बैठक की।
 
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा संभवत अगले वर्ष से जिले में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा। इसके लिए जिला प्रशासन को पहले से ही सारी तैयारियों को पूर्ण कर लेना है। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सर्किट हाउस में कोविड-19 वार रूम की तरह ही एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। कंट्रोल रूम में प्रभारी को प्रतिनियुक्त किया जाएगा जो पूरी प्रक्रिया की सतत निगरानी करेंगे। 
 
उपायुक्त ने कहा कि वैक्सीन लगाने वालों की पूरी सूची तैयार कर, उन्हें बेहतरीन प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी एमओआईसी अपने-अपने प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक निजी एवं सरकारी संस्थानों में कार्यरत नर्स को वैक्सीन लगाने का प्रशिक्षण देंगे।
 
वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित पीएमसीएच एवं सदर अस्पताल में सभी बुनियादी संरचनाओं को दुरुस्त रखने, रेफ्रिजरेशन, आइस पैक, आइईसी प्लान, एएफआइ मेनेजमेंट, लॉजिस्टिक इत्यादि की फूलप्रूफ व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
 
बैठक में उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्री चंदन कुमार, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, डब्ल्यूएचओ के डॉ अमित तिवारी, डॉ विकास कुमार राणा, डॉ अभिषेक कुमार राणा, डॉ राजकुमार सिंह, डॉ एसएम जफरुल्लाह, डीएमएफटी ऑफिसर श्री शुभम सिंघल, श्री नितिन कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025