गंगा स्वच्छता पखवाड़ा - नमामि गंगे योजना के तहत आज किया गया चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

City: Dhanbad | Date: 22/03/2021
1191

समय न्यूज़ 24 डेस्क

"राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन" के तहत 16 से 31 मार्च तक "गंगा स्वच्छता पखवाड़ा" के दौरान प्रमुख जलस्रोतों के तटो/घाटों पर श्रमदान, प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण, गंगा चौपाल सहित विभिन्न सांस्कृतिक तथा जगरुकतापरक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता तथा नुक्कड़ नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए तथा जलस्त्रोतों के तटों/घाटों को स्वच्छ बनाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

इस संबंध में निदेशक, एनईपी ने बताया कि टुंडी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई, बाघमारा प्रखंड में जल स्त्रोतों के घाटों पर गंगा आरती का आयोजन किया गया, धनबाद प्रखंड के मुनीडीह में विद्यार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, बलियापुर प्रखंड में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी प्रकार अन्य प्रखंडों में भी कई सांस्कृतिक एवं जागरूकतापरक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया


More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025