धनबाद में 70 केन्द्रों पर चलाया गया कोविड-19 विशेष टीकाकरण अभियान,5520 वरिष्ठ नागरिकों सहित 6719 लाभुकों ने लगवाया टीका

City: Dhanbad | Date: 22/03/2021
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

आज जिले में विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान 70 केंद्रों पर 6719 लोगों को कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लगाया गया। इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि जिले में राज्य सरकार के निदेशानुसार विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान नियमित केन्द्रों के अलावा पंचायत स्तर पर टीकाकरण केन्द्रों की स्थापना कर लाभुकों को टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज माननीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कुल 70 टीकाकरण केंद्रों पर 5520 वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 से 59 आयुवर्ग के 383 रोगी व्यक्तियों सहित कुल 6719 व्यक्तियों को टीका लगाया गया।

अपील- अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुच लगवाएं टीका

उपायुक्त ने सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के रोगी व्यक्तियों से अपील किया है कि सभी की सुविधा हेतु विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान पंचायत स्तर पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। सभी केन्द्रों पर पंजीकरण इत्यादि की व्यवस्था की गई है। अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा हेतु अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर वैध पहचान पत्र के साथ जाएं तथा कोविड-19 प्रतिरोधी टीका अवश्य लगवाएं। जिला प्रशासन द्वारा सभी चिन्हित टीकाकरण केंद्रों पर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निशुल्क टीका लगाया जा रहा है।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026