धनबाद में अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की होगी बरटांड-बस पड़ाव में कोरोना जांच- उपायुक्त

City: Dhanbad | Date: 01/04/2021
1266

समय न्यूज़ 24 डेस्क

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद द्वारा 2 अप्रैल 2021 से अन्य राज्यों से बसों द्वारा आने वाले धनबाद के यात्रियों का शत-प्रतिशत करोना जांच कराने का निर्णय लिया गया है। यह जांच धनबाद जिला के बस पड़ाव स्थल- बरटांड में कराई जाएगी। सभी बस संचालकों को धनबाद जिला में आने वाले बच्चों को चिन्हित बस पड़ाव स्थल पर ही रोकना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
इस संबंध में उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद ने बताया कि विगत दिनों में धनबाद जिला अंतर्गत कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए सघन जांच कराते हुए संक्रमित मरीजों को अविलंब उचित स्वास्थ्य उपचार उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। कोरोना के उचित प्रबंधन के संदर्भ में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद द्वारा जिला अंतर्गत सघन जांच धनबाद रेलवे स्टेशन पर 4 मार्च 2021 से की जा रही है। साथ ही ऐसे सभी संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए जांच कराने की योजना पर कार्य कर रही है। धनबाद जिला में अन्य राज्यों विशेषकर पश्चिम बंगाल एवं बिहार इत्यादि से यात्री बसों के माध्यम से यात्रा करते हैं। साथ ही अन्य कई बसें जो की एक राज्य से दूसरे राज्य जाती है, उन बसों के द्वारा भी कई यात्री जो कि धनबाद के निवासी हैं वह आवागमन करते हैं। कोरोना महामारी के फैलाव को देखते हुए यह आवश्यक है कि बसों के द्वारा धनबाद आवागमन करने वाले जिले के यात्रियों की कोरोना जांच कराई जाए।
उन्होंने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार धनबाद द्वारा 2 अप्रैल 2021 से अन्य राज्यों से बसों के माध्यम से आने वाले धनबाद के यात्रियों का शत-प्रतिशत कोरोना जांच कराने का निर्णय लिया गया है। उक्त जांच धनबाद जिला के बस पड़ाव स्थल बरटांड में कराई जाएगी। इस संबंध में सभी बस संचालकों को धनबाद जिला में आने वाले बसों को सिर्फ चिन्हित बस पड़ाव स्थल- बरटांड पर ही रोकने का निर्देश दिया गया है।
उपायुक्त ने बताया की यात्रियों का नियमित जांच सुनिश्चित करने के लिए एमओआईसी, दंडाधिकारी एवं इंसिडेंट कमांडर को जिम्मेदारी दी गई है। यात्रियों की सुविधा हेतु पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों, एंबुलेंस, चिकित्सा कर्मी एवं चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही चयनित स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए बैठने की व्यवस्था एवं नियमित रूप से सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026