पूर्वी टुंडी में चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान

City: Dhanbad | Date: 03/04/2021
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद: जिले के पूर्वी टुंडी इलाके में गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे में शनिवार को चलती कार में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद ड्राइवर ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई. हालांकि, कार पूरी तरह जलकर खत्म हो गई.
गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर पूर्वी टुंडी इलाके के बडबाद जंगल के समीप चलती हुई कार में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. आग की लपटों को देखकर ड्राइवर ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई. यह घटना तब हुआ, जब कार धनबाद से देवघर की ओर जा रही थी. हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं. आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि देखते ही देखते पूरी कार कुछ मिनटों में जलकर खत्म हो गई. स्थिति यह था कि आग पर काबू पाने को लेकर किसी को मौका भी नहीं मिला. हालांकि, कार में आग लगने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026