धनबाद में बस संचालकों के साथ बैठक कर बस स्टैंड में यात्रियों के कोविड जांच की समीक्षा बैठक

City: Dhanbad | Date: 05/04/2021
1192

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ 24

सोमवार को अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम की अध्यक्षता में सभी बस संचालकों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बस पड़ाव स्थल- बरटांड में अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच की वर्तमान स्थिति के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
दरअसल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद द्वारा 2 अप्रैल 2021 से अन्य राज्यों से बसों द्वारा आने वाले धनबाद के यात्रियों का शत-प्रतिशत करोना जांच करने का निर्णय लिया गया है तथा इस हेतु बस स्टैंड में जांच शिविर लगाया गया है। 
इस जांच अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु शनिवार, 03 अप्रैल 2021 को उपायुक्त श्री उमाशंकर सिंह ने बस पड़ाव स्थल- बरटांड स्थित जांच कैंप का निरीक्षण किया था।
निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया था कि कई बसें बस पड़ाव के अंदर नहीं आ कर सड़क पर ही यात्रियों को उतारकर चली जा रही हैं। जिससे उस बस से आने वाले यात्रियों का जांच नही हो पा रहा है। इस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश यादव को अन्तर्राजीय बस संचालकों के साथ अविलंब बैठक कर जिला प्रशासन द्वारा निर्गत निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया था।
बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि हम सभी को परस्पर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करते हुए महामारी से लड़ना है। इस जांच अभियान में सभी का सहयोग अपेक्षित है एवं सभी के सहयोग से ही हम कोरोना संक्रमण को नियंत्रित कर सकते हैं।
उन्होंने सभी बस संचालकों एवं उनके प्रतिनिधियों को सभी बसों के कर्मी, उनके एजेंट एवं यात्रियों द्वारा शत प्रतिशत मास्क का प्रयोग सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। 
साथ ही पूर्व की भांति विहित प्रपत्र में यात्री की विवरणी, पता, मोबाइल नंबर इत्यादि संधारित कर बस पड़ाव में उतरने के साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी से साझा करने का निर्देश दिया। ताकि शत प्रतिशत लोगों की कोरोना जांच कराई जा सके।
बैठक में उन्होंने सभी से स्पष्ट रूप से कहा कि धनबाद जिला अंतर्गत निर्धारित बस पड़ाव स्थल- बरटांड के अतिरिक्त किसी भी बस से किसी अन्य स्थान पर यात्रियों को ना उतारे। आपदा के समय प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यात्रियों का नियमित जांच सुनिश्चित करने के लिए दंडाधिकारी, पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों, एंबुलेंस, चिकित्सा कर्मी एवं चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही चयनित स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए बैठने की व्यवस्था एवं नियमित रूप से सैनिटाइजेशन इत्यादि की व्यवस्था की गई है।
बैठक में अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश यादव, पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री राजेश कुमार, सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के प्रतिनिधि श्री राजीव वर्मा, जिला आपदा प्रबंधक श्री संजय कुमार झा, सड़क सुरक्षा सेल के श्री पुष्कर कुमार, सभी बस संचालक एवं उनके प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025