धनबाद आपदा काल मे प्रशासन को सहयोग नही करने वालो पर होगी कड़ी कार्रवाई

City: Dhanbad | Date: 06/04/2021
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क 

वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान संक्रमित मरीजों का उचित समय पर उचित उपचार किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान संक्रमित व्यक्तियों द्वारा प्रशासन को सहयोग नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री उमा शंकर सिंह ने बताया कि विगत दिनों में धनबाद जिला अंतर्गत कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए आवश्यक है कि सघन जांच कराते कोविड संक्रमित मरीजों को डेडीकेटेड कोविड अस्पतालों में भर्ती कर अविलंब उनका उचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा इस हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा धनबाद जिला अंतर्गत चार डेडीकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर, आईसीयू की सुविधा के साथ दो कोविड अस्पताल तथा महिलाओं एवं गर्भवती माताओं के उपचार हेतु एक डेडिकेटेड कोविड केअर सेंटर कार्यरत है। 
उपायुक्त ने बताया कि सोमवार को समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुछ संक्रमित मरीज चिकित्सकों, इंसिडेंट कमांडरों एवं एंबुलेंस कर्मियों को सहयोग प्रदान नहीं कर रहे तथा डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर एवं डेडिकेटेड अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती नहीं हो रहे हैं। साथ ही *कुछ संक्रमित मरीज बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।
उक्त लोगों का यह कृत्य कोरोना महामारी के संक्रमण को बढ़ा सकता है। साथ ही उनके घर वालों को भी संक्रमित कर सकता है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी इंसिडेंट कमांडर को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि ऐसी परिस्थिति में आपदा के समय लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने एवं प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026