धनबाद में कोविड-19 से संबंधित सहायता हेतु एकीकृत कोरोना कंट्रोल रूम पूर्णरूपेण कार्यरत, 0326-3550460, 0326-2313035 पर कर सकते हैं संपर्क

City: Dhanbad | Date: 07/04/2021
1191

समय न्यूज़ 24 डेस्क
उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री उमा शंकर सिंह के निर्देश पर कोविड-19 से संबंधित सूचना एवं सहायता, विधि व्यवस्था के संधारण में समन्वय, टीकाकरण एवं कोविड जांच अभियान, मरीजो के शिफ्टिंग, काँटेन्मेंट जोन के निर्माण एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग इत्यादि से संबंधित जानकारी एवं समन्वय हेतु जिले में एकीकृत कोरोना नियंत्रण कक्ष सुचारू रूप से कार्यरत है।
उपायुक्त ने बताया कि विगत कुछ दिनों में जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। संक्रमण के फैलाव से बचाव हेतु जिले में विशेष टीकाकरण अभियान तथा विशेष कोविड जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांचोपरांत संक्रमित पाए गए मरीजो को समय पर उचित उपचार पहुचना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही काँटेन्मेंट जोन का निर्माण करना एवं अविलंब कांटेक्ट ट्रेसिंग करना महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में कंट्रोल रूम के परिसर में पुलिस कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। अब सर्किट हाउस से एकीकृत कोरोना नियंत्रण कक्ष का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एकीकृत नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन हेतु यहां दंडाधिकारी, चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई। 
उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संबंधित सूचना एवं सहायता, विधि व्यवस्था के संधारण में समन्वय, टीकाकरण एवं कोविड जांच अभियान, मरीजो के शिफ्टिंग, काँटेन्मेंट जोन के निर्माण एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग इत्यादि से संबंधित जानकारी एवं समन्वय हेतु जिले में एकीकृत कोरोना नियंत्रण कक्ष सुचारू रूप से कार्यरत है।
कोविड-19 से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना एवं सहायता हेतु *एकीकृत कोरोना कंट्रोल रूम में संपर्क सूत्र- 0326-3550460 एवम 0326-2313035* पर संपर्क किया जा सकता है।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025