सरकार के फरमान का जिम संचालकों ने किया विरोध, रखी ये मांग

City: Dhanbad | Date: 07/04/2021
1265

समय न्यूज़ 24 डेस्क

झारखंड में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार ने कुछ बड़े फैसले लिए हैं. इस पर धनबाद के जिम संचालकों ने आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि नियमों के तहत उन्हें जिम चलाने की अनुमति दी जाए.
धनबादः वैश्विक महामारी कोरोना 2.O के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने कई निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आदेश जारी किया है. इसके बाद बुधवार को कोयलांचल के जिम संचालकों ने प्रेस क्लब पहुंचकर मीडिया के समक्ष आकर इस निर्णय पर विरोध जताया.
जिम संचालकों ने बताया कि पिछले लॉकडाउन की अवधि में 8-10 महीने की बंदी ने उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है. ऐसे में उन लोगों का गुजारा बड़ी मुश्किल से हुआ है. जब हालात में थोड़ा सुधार आने लगा तो वे लोग काफी खुश हैं, परंतु राज्य सरकार के मंगलवार के आदेश के आलोक में उन्हें एक बार फिर काफी दुख हो रहा है.ऐसे में वे लोग जिम को बंद करने के सरकार के आदेश के खिलाफ हैं. वे लोग इस बाबत सरकार से पत्राचार कर अपना पक्ष रखेंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि उन लोगों के समक्ष जीवन यापन की गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगी. इसके अलावा कई प्रकार के आर्थिक बोझ का भी सामना करना पड़ेगा. उनकी सरकार से मांग है कि नियमों का पालन करते हुए उन्हें जिम संचालन संचालित करने की अनुमति दी जाए. जिससे कि वह लोग अपना जीवन यापन कर सकें.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026