धनबाद क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान व सेंट्रल हॉस्पिटल में उपायुक्त ने की भर्ती मरीजों के उपचार तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा

City: Dhanbad | Date: 08/04/2021
1192

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो रिपोर्ट

उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री उमा शंकर सिंह ने गुरुवार को क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान, भूली एवं सेंट्रल हॉस्पिटल स्थित कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के उपचार तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु दोनों अस्पतालों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों के उपचार तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इस केंद्र में भर्ती सभी मरीजों का एक एक कर केंद्र के प्रशासनिक एवं मेडिकल नोडल पदाधिकारियों से हाल जाना।उन्होंने क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान, भूली में टेलीमेडिसिन स्टूडियो से दिए जा रहे हैं ऑनलाइन परामर्श की प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा इस पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सेंट्रल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीजों की चिकित्सा के संबंध में विस्तृत जानकारी चिकित्सकों से ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि जिले के सभी कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी चिकित्सा व्यवस्था तथा अन्य सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार, सेंट्रल अस्पताल के चिकित्सक डॉ ठाकुर तथा डीएमएफटी के श्री शुभम सिंघल व अन्य लोग उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025