धनबाद सेंट्रल अस्पताल में प्रारम्भ किया जाएगा 10 अप्रैल से नॉन आईसीयु कोविड वार्ड

City: Dhanbad | Date: 08/04/2021
1263

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो रिपोर्ट

उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री उमा शंकर सिंह के निर्देश पर 10 अप्रैल 2021 से सेंट्रल अस्पताल में 40 बेड की नॉन आईसीयू कोविड वार्ड प्रारम्भ किया जाएगा।इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा सेंट्रल हॉस्पिटल को कोविड-19 अस्पताल के रूप में चयनित किया गया है। कोरोना महामारी के कारण गंभीर रूप से ग्रसित मरीजों को ससमय उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल अंतर्गत 30 बेड की आईसीयू की स्थापना की गई है।

उन्होंने बताया कि विगत दिनों में जिला अंतर्गत संक्रमण में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान कम तथा मध्यम रूप से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कम एवं मध्यम रूप से संक्रमित मरीजों को उचित स्वास्थ्य प्रबंधन के संदर्भ में गुरुवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में सेंट्रल हॉस्पिटल धनबाद में 40 बेड की नॉन आईसीयू कोविड वार्ड कार्यरत करने का निर्णय लिया गया।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026