शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर खाक

City: Dhanbad | Date: 12/06/2021
1264

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद : 
गोविंदपुर थाना अंतर्गत परासी गांव के बरहीड़ टोला में शनिवार की सुबह बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लग जाने से खुर्शीद अंसारी व रफीक अंसारी के  मकान में  डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। स्वजनों की सूचना पर दमकल ने पहुंच  काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि खुर्शीद अंसारी व रफीक अंसारी  को दो प्रधानमंत्री आवास मिला था । दोनों भाई ने मिलकर आवास का निर्माण किया। उस आवास में बिचाली  रखा हुआ था।
शनिवार की सुबह शार्ट सर्किट के कारण अचानक बिचाली में आग लग गई। घर में भी करंट का अहसास होने लगा ।इसको लेकर स्वजनों  में अफरा-तफरी मच गई। विद्युत कनेक्शन को विच्छेद करने के बाद स्वजनों ने आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन संभव नहीं हो पाया । इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना  दमकल के विभागीय अधिकारी को दी। दमकल ने पहुंच आग पर काबू पाया।  हालांकि इससेे पहले आगजनी  से घर के अंदर में रखी जरूरी सामग्री पूरी तरह जल  गई । पस्वजनों का कहना है कि करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति जल गई है। घर की  दीवार भी फट गई है।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026