धनबाद नगर निगम चुनाव उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

City: Dhanbad | Date: 05/07/2021
1264

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

धनबाद नगर निगम चुनाव हेतु जर्जर भवन एवं अन्य कारणों से मतदान केंद्रों का नाम एवं भवन परिवर्तन करने से संबंधित प्रस्ताव के अनुमोदन हेतु सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, धनबाद, श्री उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय के सभागार में बैठक का आयोजन  किया गया।इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि धनबाद नगर निगम चुनाव हेतु जर्जर हो चुके भवनों एवं कतिपय अन्य कारणों से कुछ मतदान केंद्रों का नाम एवं भवन परिवर्तन करने का प्रस्ताव पर विचार विमर्श एवं अनुमोदन करने के उद्देश्य से आज सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत धनबाद अंचल के 13, झरिया अंचल के 46, सिंदरी अंचल के 4 एवं कतरास अंचल के 14 मतदान केंद्रों का नाम अथवा भवन परिवर्तन हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग को इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री उमाशंकर सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मृत्युंजय पांडे, अंचलाधिकारी झरिया, अंचलाधिकारी धनबाद, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026