थानों में मिलेगी नि:शुल्क कानूनी मदद

City: Dhanbad | Date: 24/09/2021
1194

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद :

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति और पूछताछ के लिए थाना बुलाए गए व्यक्ति के साथ अब पुलिस किसी तरह की मनमानी नहीं कर पाएगी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने गिरफ्तार व्यक्ति को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए पहल शुरू की है. झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा तमाम पुलिस थाना, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में गिरफ्तार व्यक्ति के अधिकार व पुलिस थानों में आपके अधिकार बताने के लिए बोर्ड लगवाया गया है.

प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश निताशा बारला ने बताया कि थाना में पूछताछ के लिए पुलिस में द्वारा बुलाए गए व्यक्ति को एवं गिरफ्तार किए गए व्यक्ति भारतीय संविधान द्वारा कई अधिकार दिए गए हैं. परंतु इसकी जानकारी नहीं होने के कारण वह पुलिसिया मनमानी के शिकार हो जाते हैं. इसलिए सभी थानों में बोर्ड लगाया गया जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव और अधिवक्ताओं के नंबर भी दिए गए हैं. पीड़ित व्यक्ति किसी भी समय प्राधिकार के अधिवक्ता से सलाह लें सकते हैं और अपने अधिकार को जान सकते हैं. उन्होंने बताया कि प्राधिकार और उनके अधिवक्ता से संपर्क करने पर तत्काल थाने में ही उन्हें नि:शुल्क  विधिक सहायता प्रदान की जाएगी.


 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025