शाइन सिटी 237 करोड़ के फर्जीवाड़े केस में कंपनी के डायरेक्टर अमिताभ श्रीवास्तव की पत्नी मीरा श्रीवास्तव धनबाद से गिरफ्तार

City: Dhanbad | Date: 19/11/2021
1194

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद:- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 237 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े के आरोप में शाइन सिटी कंपनी के डायरेक्टर की पत्नी धनबाद से गिरफ्तार हुई हैं। यूपी पुलिस की एसआईटी की टीम ने मीरा श्रीवास्तव को धनबाद से गिरफ्तार कर लिया है, वह कंपनी के डायरेक्टर अमिताभ श्रीवास्तव की पत्नी हैं और लंबे समय से फरार थीं.
घर में छिपकर रह रही थीं
जानकारी के अनुसार एसआईटी को सूचना मिली थी कि मीरा श्रीवास्तव धनबाद में पॉलिटेक्निक के पास एक घर में छिपकर रह रही हैं। इसके बाद टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया, उनके पति अमिताभ श्रीवास्तव को बीते साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया जा चुका है.
इस तरह किया था फर्जीवाड़ा
जानकारी के अनुसार  साल 2013 में शाइन सिटी इंफ्राटेक कंपनी राशिद नसीम और आसिफ नसीम ने बनाई थी. राजीव कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी था. उस समय राशिद नसीम ने राजीव के नाम से वाराणसी के राजा तालाब और खजुरी में जमीन की पावर आफ अटार्नी की थी, कंपनी की तरफ से जमीनों का खरीद-बेचान राजीव ही करता था. उसका सहयोग अमिताभ श्रीवास्तव करता था. राजीव ने अमिताभ को कंपनी का अतिरिक्त निदेशक बनवाया था। दोनों के खिलाफ वाराणसी के अतिरिक्त लखनऊ में भी मामले दर्ज हैं. दोनों नसीम भाइयों के साथ ही राजीव ने मिलकर कई जगह जमीनों का फर्जीवाड़ा किया लोगों से पैसे ले लिए और जमीन या घर का कब्जा नहीं दिया।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025