बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से बीएड करने के लिए अब देने होंगे डेढ़ लाख, नोटिफिकेशन जारी

City: Dhanbad | Date: 24/10/2021
1264

समय न्यूज 24 डेस्क

झारखंड से बीएड की पढाई करना आसान नहीं रह गया है. यहां से बीएड करने के लिए मोटी रकम खर्च करनी होगी. इसकी शुरुआत बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने कर दी है. विश्वविद्यालय ने लगातार दूसरे साल बीएड कोर्स की फीस में वृद्धि की है. इससे संबंधित सूचना भी जारी की है. विवि प्रशासन के इस कदम के बाद विरोध भी शुरू होने लगा है. अब यहां बीएड कोर्स की फीस डेढ़ लाख रुपये कर दी गयी है.
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अधीन बीएड कॉलेजों में सत्र 2021-23 की फीस में 30 हजार रुपये की वृद्धि की गयी है. नोटिफिकेशन के अनुसार अब सत्र 2021-23 में नामांकन लेने वाले सामान्य व ओबीसी छात्र-छात्राओं को 1.50 लाख तथा एससी-एसटी कोटि के स्टूडेंट्स को 1.40 लाख रुपये देने होंगे. इससे पहले विवि दो साल के बीएड कोर्स के लिए सामान्य व ओबीसी स्टूडेंट्स से 1.20 लाख रुपये तथा एससी-एसटी कोटि के स्टूडेंट्स से 1.10 लाख रुपये लेता था.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026