आई.आई.टी.आईएसएम.धनबाद कैम्पस में पहला कदम स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने लगाया दिवाली स्टाॅल

City: Dhanbad | Date: 02/11/2021
1194

समय न्यूज़ 24 डेस्क

आज दिनांक 2 नवंबर 2021 मंगलवार के दिन पहला कदम के दिव्यांग बच्चों द्वारा लगाए गए दिवाली के स्टाॅल का उद्घाटन आई .एस.एम.के छात्र अधिष्ठाता प्रो .एम.के.सिंह,नंदकुमार महाराज जी तथा अनीता अग्रवाल जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों द्वारा बनाए गए दीपक, तोरण, फ्लोटिंग कैंडल, हैगिंग, पेपर प्लेट, डेकोरेटिव बास्केट और लिफा़फो़ की आई.एस.एम.के सदस्यगणों ने खूब प्रशंसा की। तथा प्रोत्साहित किया।प्रो .एम.के.सिंह जी ने लोगों से इन बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की अपील की।तथा पहला कदम के बच्चों के लिए किए जा रहे अद्वितीय प्रयासों की प्रशंसा की़।  आए हुए समस्त गणमान्य तथा स्थानीय जनों ने खरीदारी कर बच्चों को स्नेहाशीश दिया। श्रीमती सुमन राॅय ने कहा कि इन बच्चों द्वारा निर्मित सभी हस्तकला सामग्री सचमुच का़बिले तारीफ़ है ।आज स्टाॅल में आईएसएम के कई युवा छात्रों ने स्टाॅल में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, तथा अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। 
पहला कदम की संचालिका अनीता अग्रवाल ने आई. एस. एम.के डायरेक्टर सर,छात्र अधिष्ठाता प्रोफे़सर एम.के.सिंह जी तथा समस्त सम्माननीय सदस्यगण का कोटी-कोटी धन्यवाद दिया। और इस आयोजन में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करने वाले समस्त  सदस्यों का आभार व्यक्त किया। नंद कुमार महाराज का सक्रीयता से सहयोग देने के लिए पहला कदम परिवार का खूब -खूब धन्यवाद। हमारे मीडिया बन्धुओं का पग -पग पर अमूल्य सहयोग हेतु समूचे पहला कदम की ओर से आभार। आज शिक्षकों की सक्रीय भूमिका रही। 
 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025