उपलब्धि : 19 वर्षीया युवती के गले से निकाला ट्यूमर, डॉक्टरों ने 2 घंटे तक ऑपरेशन करके बचाई जान

City: Dhanbad | Date: 11/03/2023
1268

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद : सदर अस्पताल धनबाद में केंदुआडीह की रहने वाली 19 वर्षीय सोनम कुमारी के गले से बड़ा ट्यूमर निकाला गया है।
शुक्रवार को लगभग 2 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में डॉक्टरों की टीम ने भाग लिया। फिलहाल मरीज की स्थिति काफी बेहतर है।
मेडिकल कॉलेज से लेकर निजी अस्पतालों ने कर दिया था रिजेक्ट
सोनम के पिता प्रमोद तांती ने बताया कि बेटी के गले में बहुत दिनों से एक बड़ा ट्यूमर लटक रहा था। उन्होंने बताया कि सबसे पहले शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दिखाया।
परंतु वहां पर डॉक्टरों ने बाहर ले जाने के लिए कह दिया। इसके बाद तीन चार निजी अस्पताल और नर्सिंग होम भी गए। लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने जांच करके बाहर जाने को कह दिया।
इसके बाद एक दिन मरीज को सदर अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर रोहित गौतम और उनकी टीम ने मरीज की जांच की। इसके बाद डॉक्टर ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए।
कैंसर होने की भी आशंका
ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर रोहित गौतम ने बताया कि लगभग 100 ग्राम से ज्यादा का यह ट्यूमर गले के बगल में था। इससे मरीज को खाना खाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।
अमूमन इस प्रकार के ऑपरेशन को बाहर कराने में लगभग 70000 रुपये तक खर्च हो जाते हैं। लेकिन सदर अस्पताल में यह ऑपरेशन निशुल्क हुआ है। ऑपरेशन में डॉक्टर धीरज कुमार और अन्य ने सहयोग किया है।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026