विश्वकर्मा (लोहार) समिति कतरास ने नरेश विश्वकर्मा (मुखिया) को किया सम्मानित

City: Dhanbad | Date: 17/03/2023
1193

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद /कतरास :-बजट पुर्व केन्द्र सरकार के आमंत्रण पर दिल्ली जाकर विश्वकर्मा समुदाय के विकास को लेकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ वेबिनार पर चर्चा में शामिल होने वाले भारत के एकमात्र लोहार भेंडरा, बोकारो के मुखिया श्रीमान नरेश विश्वकर्मा जी को विश्वकर्मा (लोहार) समिति, कतरास शाखा के पदाधिकारियों ने उनके निवास स्थान जाकर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुखिया जी ने दिल्ली के वेबिनार में विश्वकर्मा समुदाय विशेषकर लोहार समाज के कारिगरी के विकास के लिए सरकार को महत्वपूर्ण सुझाव दिया। उन्होंने लौह कारिगरों को प्रमाण पत्र, आधुनिक यंत्र और आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। विश्वकर्मा (लोहार) समिति, कतरास के सचिव श्री अजय विश्वकर्मा ने कहा कि नरेश विश्वकर्मा जी ने न सिर्फ बोकारो जिला बल्कि पुरे देश के लोहार समाज और पूरे विश्वकर्मा समुदाय के विकास के लिए केन्द्र सरकार के समक्ष अपने सुझाव देकर हमें गौरवान्वित किया है। 

इस अवसर पर विश्वकर्मा लोहार समिति कतरास के संयोजक सरोज विश्वकर्मा और दिलीप विश्वकर्मा, अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शिवेश विश्वकर्मा के साथ श्री मृत्युंजय विश्वकर्मा उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025