कतरास थाने में रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक,सरकारी गाइडलाइन का पालन करें और सोशल मीडिया में भड़काऊ मैसेज पोस्ट ना करें - सीओ कमल किशोर सिंह

City: Dhanbad | Date: 21/03/2023
1194

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद/कतरास. रामनवमी व चैती छठ शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में  मानने को लेकर मंगलवार को कतरास थाना परिसर में शांति समिति की बैठक  हुई ।  बैठक की अध्यक्षता  अंचल अधिकारी बाघमारा  कमल किशोर सिंह ने किया.  बैठक का संचालन मोहम्मद शहाबुद्दीन ने किया.   बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने बिजली, पानी व साफ सफाई  व्यवस्थित रखने की चर्चा की गयी एवं शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की बात कही. सभा को संबोधित करते हुए अंचल अधिकारी  कमल किशोर सिंह ने कहा कि  सरकार के द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करना है,डीजे से परहेज करें, सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार का भड़काऊ मैसेज  पोस्ट नहीं करना है  एवं अफवाह पर ध्यान नहीं दें. अगर कोई समस्या हो तो इसकी सूचना पुलिस को दें. साफ सफाई को लेकर नगर निगम को निर्देश दे दिया गया है जल्दी सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस  की तैनाती की जाएगी. बैठक में कतरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी अखाड़ा कमेटी  के पदाधिकारी मौजूद थे.मौके पर कतरास थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह, गजलीतांड ओपी प्रभारी कृष्णा कुमार,रामकनाली ओ पी प्रभारी वी के चेतन, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त निकेश कुमार,नगर प्रबंधक साबिर आलम, पूर्व पार्षद हरि प्रसाद अग्रवाल,महेश पासवान, रघुनाथ मुखिया मो अल्ताफ,अशोक लाल, श्यामा कांत गुप्ता,रणधीर ठाकुर, बिश्व हिन्दू परिषद  कमलेश सिंह,उदय वर्मा,एहतराम कुरैसी,चुन्ना यादव, मुन्ना सिद्दीकी, राम बच्चन पासवान,अनुराग बजरंगी, मोहमद अफसर छोटू, राजेश स्वर्णकार ,प्रभात मिश्रा आदि के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025