राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बुधवार को चेतूडिह मैदान में हिंदू नववर्ष का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

City: Dhanbad | Date: 22/03/2023
1266

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद/ कतरास - कार्यक्रम की शुरुआत भारत मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। आज ही के दिन अपने संघ के संस्थापक पूजनीय डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्मदिन भी है। वर्ष में आज ही के दिन इनके जन्म दिवस पर आद्य सरसंघचालक प्रणाम दिया जाता है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इस नाते धनबाद जिला कार्यवाह श्री ललन सिंह जी ने कहा कि हिंदू नववर्ष को लेकर समाज में उत्साह देखा जा रहा है। युवाओं में पहले की अपेक्षा हिंदू नववर्ष को लेकर उत्साह बढ़ा है। भारतीय संस्कार ही मानव जीवन को सर्वोत्तम बना सकती है। संस्कार युक्त मानव से ही सुंदर समाज की स्थापना होती है और देश का विकास होता है। सभी को मिलकर समाज को जागरूक करना चाहिए। सभी को इस नववर्ष को धूमधाम से मनाना चाहिए।
नगर में नववर्ष को लेकर दीवार लेखन,बैनर, मंदिरों में आरती प्रभात फेरी जैसे आयोजन किए जा रहे हैं।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर संघचालक मा०-सुशील चौधरी, रोशन कुमार, नकुल चंद्र दास, डा०-सुनील कुमार, महेंद्र स्वर्णकार, रामावतार विश्वकर्मा, प्रेम तिवारी, पिंटू सिंह, गौतम कुमार, सोमशेखर शर्मा, धर्मेंद्र अग्रवाल, संतोष साव, आनंद कृष्ण गुप्ता, विकास कुमार, महावीर अग्रवाल, राजेश सिंघानिया, बीरजेश यादव, आर.सी .ठाकुर, मुकेश बरनवाल आदि उपस्थित थे।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026