फोरेस्ट फायर के रोकथाम व सुरक्षा के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक संपन्न

City: Dhanbad | Date: 25/03/2023
1195

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद 

उपायुक्त श्री संदीप सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभागार में फोरेस्ट फायर के रोकथाम व सुरक्षा के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक संपन्न हुई। जिसमें फोरेस्ट फायर के रोकथाम व सुरक्षा के लिए विचार-विर्मश किया गया। 
उपायुक्त ने कहा कि जब जंगल में आग लगने के सूचना मिलती है तो उसे तत्काल बुझाने का कार्य करें। ताकि ससमय आग को बुझाया जा सके। जंगल में आग लगने से रोकथाम के लिए लोगों को जागरुक करे। 
उपायुक्त ने अपील करते हुए कहा कि जंगल की सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व है। इसलिए महुआ फूल व अन्य उपज इकठ्ठा करने के लिए पेड़ के नीचे या आसपास आग न लगाएं। इसके साथ ही जंगल के रास्ते से गुजर रहे हैं तो बीड़ी, सिगरेट जलते हुए कभी ना फेंके। वनों के निकट के खेतों में भी आग लगाने से बचें। लोगों की छोटी सी कोशिश जंगल को नुकसान को बचा सकती है। 
वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालिवाल ने जंगल में आग लगने के कारण और आग लग जाने से होने वाले दुष्परिणामों को विस्तार से बताया। उन्होंने जंगल में आग लगने से रोकने के लिए सभी वनपाल के बीच उपायों को भी साझा किया। 
वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि भारतीय वन सर्वेक्षण के द्वारा पोर्टल का निर्माण किया गया है। आंगनवाड़ी कर्मी, वन समिति के सदस्य, शिक्षक, एएनएम, प्रखंड व पंचायत स्तर के कर्मियों को पोर्टल पर निबंधन कराना है। पोर्टल के माध्यम से जंगल में आग लगने की सूचना सेटेलाइट के माध्यम से मिल जाती है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि http://fsi.nic.in/ लिंक के माध्यम से प्रखंड व पंचायत स्तर के कर्मी, सेविका/सहायिका, एएनएम, रोजगार सेवक, कृषि मित्र समेत सभी लोगों का ज्यादा से ज्यादा निबंधन करायें। 
बैठक में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार धनबाद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री नंदकिशोर गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत 52082 लोगों को भुगतान किया है। साथ ही 765 प्रभावितों को शीघ्र भुगतान किया जाएगा। वहीं कोविड-19 से मृतक व्यक्ति के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान के भुगतान की प्रक्रिया जारी है।
बैठक में उपायुक्त श्री संदीप सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल, नगर आयुक्त श्री सत्येंद्र कुमार, अपर समाहर्ता श्री नंदकिशोर गुप्ता, माननीय अध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती शारदा सिंह, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार पदाधिकारी श्री संजय कुमार झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025