ट्रक की चपेट में आने से ड्यूटी से लौट रहे बीसीसीएल कर्मी की हुई दर्दनाक मौत

City: Dhanbad | Date: 20/08/2023
1268

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करकेन्द मोड़ के समीप हाईवा ट्रक की चपेट मे आने से बीसीसीएल कर्मी की हुई दर्दनाक मौत.मृतक का नाम सुरेंद्र पासवान बताया जा रहा है . परिजनों के अनुसार सुरेंद्र पासवान  पुटकी 6 नंबर कोलियरी मे कार्यरत था जो.रात्रि पाली की ड्यूटी समाप्त कर वह अपने घर भूली वापस जा रहा था तभी करकेंद मोड़ पर हाईवा ट्रक के चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।.घटना की सूचना पाकर पुटकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक का शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया कर अंत्य परीक्षण के लिए धनबाद  भेज दिय। मुख्य मार्ग पर खड़े.आक्रोशित लोगों ने मृतक के आश्रित को तत्काल नियोजन और मुआवजा की मांग को लेकर कुछ देर तक केंन्दुआ कतरास मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात ठप कर दिया। प्रशासन द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और यातायात बहाल की गई।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026