वरीय पदाधिकारियों ने किया हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलखोरी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण

City: Dhanbad | Date: 04/11/2024
1201

समय न्यूज़ 24 - झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में 11 इंटर स्टेट एवं 5 इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट बनाए गए हैं। चेक पोस्ट से गुजरने वाले हर वहनों की जांच की जा रही है।इसी संदर्भ में आज दिनांक 04 नवंबर 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा महोदया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन महोदय ने हरिहरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर स्थापित अमलखोरी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वरीय पदाधिकारियों ने चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मियों को जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन जांच करने तथा वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर व ऑनर का नाम, पता, मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही भारी मात्रा में नगदी, शराब, ज्वेलरी, नशीले पदार्थ सहित मतदाताओं को प्रलोभन देने वाली अन्य सामग्रियां मिलने पर जब्त करने का निर्देश दिया। छोटे वहनों के साथ साथ बड़े वाहनों की भी औचक जांच करने का निर्देश दिया गया।निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ बाघमारा श्री पुरुषोत्तम कुमार सिंह, हरिहरपुर थाना प्रभारी श्री गिरधर गोपाल समेत अन्य पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।


More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025