धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

City: Dhanbad | Date: 05/01/2025
1197

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद -

धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में अवैध ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने की सरकार से मांग की है ।साथ ही कहा है कि इससे दवाओं की अनियमित बिक्री को भी रोका जा सकेगा दवाओं की बिक्री और वितरण के लिए परामर्श पर्ची और अन्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है। जेसीडीए और एआईओसीडी ने मांग की है कि जन स्वास्थ्य और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सरकार का कदम जरूरी है झारखंड के 16000 केमिस्टों का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रधान और उपाध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव ने तीसरी बार स्वास्थ्य मंत्रालय कल्याण को पत्र लिखकर कोविड-19 महामारी के दौरान जारी अधिसूचना सीएसआर ई को रद्द करने की अपील की है। धनबाद अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने मांग की है की सरकार जल्द से जल्द इस आदेश को वापस ले अन्यथा झारखंड के तमाम दवा दुकानदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे झारखंड के महासचिव सुभाष मंडल ने भी सरकार से मांग की है कि इस कानून को जल्द से जल्द स्वास्थ कल्याण मंत्रालय वापस ले । बैठक में महासचिव धीरज दास, कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल, राजेश सिंह, चंद्रशेखर गुप्ता,सुनील पोद्दार, अनुराग अग्रवाल, अमित गुप्ता, राकेश सिंह, अजय सिंह, नीलू सिंह, विकास अग्रवाल,संजय श्रीवास्तव, सुकांतो दत्त, आदित्य अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, चिंपू उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025