झारखण्ड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक सम्पन्न

City: Dhanbad | Date: 05/01/2025
1265

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद :- झारखण्ड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की एक आवश्यक बैठक रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित गोल्फ ग्राउंड मैदान में मुन्ना खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर संघ को मजबूत बनाने एवं स्कूल लेबल में प्रभारी सदस्य बनाना प्रखंड कमिटी के साथ जिला कमिटी को भी मजबूत बनाने पर बल देते हुए सम्मेलन करने पर विशेष विचार विमर्श किया गया।इस बैठक में प्रदेश के लीडर श्री प्रेमनाथ विश्वकर्मा प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता के साथ प्रदेश के कोषाध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।बैठक को सम्बोधित करते हुए सभा अध्यक्ष श्री मुन्ना खान ने अपने भाषण में  कहा कि एकता ही हमारी ताकत है और एकता ही हमारी संघर्ष की पहचान है एक मंच पर रहकर ही हम संघ के सदस्यों के हित मे अपने कीसी भी समस्या की निदान के लिए सरकार के समक्ष अपनी मांग को रख सकते है।तभी हमें हमारा हक और अधिकार मिलेगा। और हम संघ के विकाश की ओर अग्रसर होंगे।एवं सरकार के हर नई योजनाओं में हमारी भगीदारी बनी रहेगी।बैठक के मौके पर भानु देवी,सभद्रा देवी आसमा खातून, सारथी देवी,अमृता देवी,उमा देवी,गौरी देवी,बालिका देवी,कुरुणा देवी, शुशीला देवी,गीता देवी,मीना देवी,रुक्मणि देवी,सीता देवी,बसन्ती देवी,प्रमिला देवी, कल्पना देवी,आरती देवी इत्यादि उपस्थित थे। उपरोक्त बैठक की जानकारी संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष मुन्ना खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026