ड्यूटी के दौरान झुलसे मजदूर की मौत, परिजनों को मिला मुआवजा,किया गया अंतिम दाहसंस्कार

City: Dhanbad | Date: 08/01/2025
1195

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद :- लोयाबाद।हिलटॉप हाई राइज आउटसोर्सिंग कंपनी परियोजना में दो दिन पूर्व हुई दुर्घटना में पीसी चालक की मौत के पश्चात संयुक्त मोर्चा के नेताओं द्वारा शव के साथ 8 घंटे तक लगातार विरोध प्रदर्शन के उपरांत आधी रात में बीसीसीएल प्रबंधन और कंपनी के अधिकारी और संयुक्त मोर्चा के नेताओं के साथ वार्ता हुई।जिसमे मृतक के आश्रितों को बीस लाख रुपया मुआवजा के तौर पे समझौता हुआ।तबपश्चत शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।बताया जाता है कि सोमवार की संध्या संयुक्त मोर्चा नेताओं ने पिसी चालक की शव के साथ  बाइस बारह स्थित कंपनी कार्यालय के समक्ष मृतक के अश्रीतों के लिए मुआवजा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसके पाश्चत कनकनी कोलियरी कार्यालय में प्रथम राउंड की त्रिपक्षीय वार्ता विफल हो गई इसके कुछ घंटे बाद आधी रात में दूसरी बार वार्ता हुई जिसमें बीसीसीएल प्रबंधन और कंपनी के अधिकारी ने मुआवजा के तौर पर 15 लाख रुपया तथा दाह संस्कार समेत अन्य काम के लिए पाँच लाख देने पर सहमति बनी इसके अलावा मृतक के आश्रित को प्रति माह खाना खोराकी खर्च के रूप में प्रति माह बीस हजार रूपया देने की बात पर सहमति बनी।तबपश्चत आधी रात में ही आंदोलन समाप्त कर दिया गया और शव को मृतक के आवास कनकनी चार नंबर लाया गया जहां पत्नी और चार बेटियों ने चीत्कार मारकर रोने लगी जिससे पूरा गांव गमगीन हो गया। जिसके पश्चात मंगलवार को लीलोरी स्थान अस्मशान घाट में दाह संस्कार कर दिया गया।वार्ता में बीसीसीएल की ओर से नारायण प्रसाद,के. के.सिंह,आउटर्सोसिंग कंपनी के अधिकारी ,संयुक्त मोर्चा की ओर से झामूमो बाघमारा प्रखंड के वरीय उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौहान,काँग्रेस जिला महासचिव राजकुमार महतो,असलम मंसूरी,भाजपा नेता मनोज चौहान,उर्फ मुखिया, भाजपा नेत्री गीता सिंह,सीटू नेता मानस चटर्जी,सिपाही चौहान,रौशन पासवन,पार्षद नन्दु दुलाल सेन गुप्ता,आजाद मुखीया, इमतीज अहमद,आदि लोग शामील थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025