धनबाद अपर समाहर्ता ने सुनी जनता की समस्याएं निष्पादन हेतु दिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश

City: Dhanbad | Date: 10/01/2025
1265

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद :- आज दिनांक 10 जनवरी 2025 को अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार ने समाहरणालय में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की शिकायतों को सुना। लोगों के आवेदनों को प्राप्त कर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को शिकायत का निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया।
जनता दरबार में जमीन पर अवैध कब्जा, गांव में नाली एवं पानी की समस्या, चौकीदार की नियुक्ति से संबंधित, कोला कुसमा के आवासीय क्षेत्र में लकड़ी मिल एवं फ्लाई ऐश ब्रिक्स(कारखाना) से हो रहे प्रदूषण से संबंधित मामले, रैयती जमीन पर जबरन अबुआ आवास से संबंधित मामले, आउटसोर्सिंग द्वारा रैयती जमीन पर जबरन कोयला का अवैध उत्खनन के संबंधित, जमीन का म्युटेशन रद्द करने से संबंधित मामले, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के मामले, बीसीसीएल में भूमि अधिग्रहण के बदले नियोजन के मामले, कैंसर पीड़ित के इलाज से संबंधित मामले, आर्म लाइसेंस, जमीन की रजिस्ट्री, भूमि अधिग्रहण के बदले मुआवजा के मामले, सरकारी पेयजल कुँआ को नवनिर्मित मकान से तीन तरफ से घेरने के मामले, भूमि मापी के मामले, पेंशन के मामले, पारिवारिक मामले, स्वास्थ्य संबंधित मामले, रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित मामले, जमीन से जुड़े मामले सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई।
उन्होंने ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026