गोबिंदपुर हर्ष फायरिंग में पुलिस का कड़ा एक्शन, आर्म्स एक्ट का मुक़दमा दर्ज

City: Dhanbad | Date: 03/02/2025
1264

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद :-  ख़ुशी के माहौल में हर्ष फायरिंग ने बिघ्न डाल दिया. इधर ,धनबाद के गोविंदपुर में रविवार की देर रात को हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस का रुख कड़ा है. सूचना के मुताबिक सोमवार को पुलिस ने कृष्णा विश्वकर्मा एवं विकास सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं गोली मारकर हत्या के प्रयास के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है. हथियार को भी जब्त कर लिया गया है. गोली से घायल श्याम सुंदर विश्वकर्मा के फर्द बयान के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है.लड़की के पिता कृष्णा विश्वकर्मा एवं गोली चलाने वाले सरायढेला के रहने वाले विकास सिंह को आरोपी बनाया गया है. कृष्णा विश्वकर्मा की बेटी की शादी बाघमारा के स्वर्गीय जयप्रकाश शर्मा के पुत्र कृष्णाकांत शर्मा के साथ रविवार को हुईइसी में हर्ष फायरिंग की घटना हुई. हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध है बावजूद धनबाद के गोविंदपुर में हर्ष फायरिंग की घटना ने लोगों को चौंकाया है. हर्ष फायरिंग में श्याम सुंदर विश्वकर्मा घायल हो गया है. जिसका उपचार चल रहा है. घटना रविवार की रात 11 बजे के बाद हुई बताई गई है. गोविंदपुर के एक होटल में बारात को ठहराया गया था.बारात गोविंदपुर के अपर बाजार स्थित अग्रसेन भवन रात 11 के बाद पहुंची. उसके बाद हर्ष फायरिंग शुरू हुई और घटना घट गई. घायल को गोली घुटने के नीचे लगने के बाद वह वही गिर पड़ा.  इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. गोली चलने के बाद  भगदड़ मच गई थी. उपस्थित लोग इधर-उधर भागने लगे थे. पहले तो किसी की समझ में ही नहीं आया कि भगदड़ क्यों मची है. तत्काल सूचना पाकर गोविंदपुर पुलिस पहुंची और घायल श्याम सुंदर विश्वकर्मा को अस्पताल पहुंचाया.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026