सेनीडीह के एक होटल में छापेमारी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

City: Dhanbad | Date: 03/02/2025
1193

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद / महुदा : मधुबन थाना क्षेत्र के सेनीडीह पेट्रोल पंप के समीप फोरलेन के किनारे स्थित एक होटल में इंस्पेक्टर ममता कुमारी ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि उक्त होटल में अवैध रूप से शराब बेची एवं पिलायी जाती है। इंस्पेक्टर ममता कुमारी ने एक टीम का गठन किया तथा खुद नेतृत्व करते हुए उक्त होटल में छापेमारी कर भारी मात्रा में बियर और विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद किया है। मामले में मधुबन थाना में कांड संख्या 17/25 मद्य निषेद की धारा 234,235 एवं 47 ए के तहत होटल राजदरबार के मालिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  छापेमारी के बाद से पूरे क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025