झारखंड हाई कोर्ट के इस फैसले से कोयला कर्मियों-अधिकारियों होगा फ़ायदा

City: Dhanbad | Date: 13/02/2025
1194

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद  : झारखंड हाई कोर्ट के एक फैसले से कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी इकाई में कार्यरत या रिटायर्ड कर्मियों-अधिकारियों को तो फायदा होगा ही, साथ ही साथ अन्य को भी फायदा हो सकता  है.  कोल इंडिया की इकाई बीसीसीएल के एक रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है. आदेश में कहा गया है कि किसी व्यक्ति को कंपनी की चिकित्सा बीमा योजना के तहत मानसिक उपचार से वंचित नहीं किया जा सकता.  मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति या शारीरिक रूप से  बीमार व्यक्ति के बीच उपचार और अन्य सुविधाएं देने के मामले में कोई अंतर नहीं किया जा सकता. अदालत ने बीसीसीएल के प्रार्थी की पत्नी के मानसिक उपचार में हुए खर्च की भरपाई करने का निर्देश दिया है. प्रार्थी ने अपनी पत्नी के मानसिक इलाज के लिए कंपनी की स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इलाज करने के लिए आवेदन दिया था,लेकिन कंपनी ने कहा कि बीमा योजना का लाभ शारीरिक उपचार के लिए है, मानसिक उपचार के लिए योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता.

इसके बाद प्रार्थी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की. अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि मानसिक स्वास्थ्य सेवा अधिनियम चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजनाओं में मानसिक और शारीरिक दोनों बीमारियों के लिए समान उपचार को अनिवार्य बनाता  है.  न्यायालय ने कहा है कि यह वैधानिक निर्देश सभी स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं को मानसिक बीमारी के उपचार के लिए इस तरह प्रावधान करने का आदेश देता है, जैसा कि  शारीरिक बीमारी वाले व्यक्तियों के संबंध में किया जाता है. अदालत ने बीसीसीएल को प्रार्थी के खर्च की भरपाई करने का भी आदेश दिया है.


More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025