सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षा, धनबाद के बीस केंद्रों पर संचालित होगी

City: Dhanbad | Date: 13/02/2025
1266

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा धनबाद के 20परीक्षा केंद्रों में संचालित होगी.  अनुमंडल दंडाधिकारी  राजेश कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में परीक्षा अवधि तक धारा 163बी.एन.एस.एस. के तहत निषेधाज्ञा जारी की है.

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि 15 फरवरी 2025 से 4अप्रैल 2025 तक जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयला नगर, डीएवी पब्लिक स्कूल, मुनिडीह, डीएवी मोडल स्कूल, सीएफआरआई, इंडियन स्कूल ऑफ़ लर्निंग कतरास मोड़, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनसार, दिल्ली पब्लिक स्कूल कार्मिक नगर, डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल, बनियाहीर, धनबाद पब्लिक स्कूल, केजी आश्रम, गोविंदपुर रोड, सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह कतरास, सरस्वती विद्या मंदिर भूली, किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल, झरिया, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बैंक मोड़, धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच, सिंबोसिस पब्लिक स्कूल, बरवाअड्डा, द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन अकादमी, बिहाइंड पॉलिटेक्निक, मोंटफॉर्ट अकैडमी, तोपचांची, स्वामी विवेकानंद स्कूल, चिरकुंडा, केंद्रीय विद्यालय नंबर 1धनबाद, केंद्रीय विद्यालय, मैथन डैम तथा जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागरिया में परीक्षा आयोजित की जाएगी.

उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों में कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा का संचालन करने के लिए विधि व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है.  इसलिए निषेधाज्ञा के दौरान परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के अगल-बगल में अनावश्यक भीड़ लगना, मटरगश्ती करना, लाउडस्पीकर का उपयोग करना एवं अनाधिकृत रूप से हथियार लेकर चलने तथा कदाचार से संबंधित किसी प्रकार की वस्तु का उपयोग करने आदि पर प्रतिबंध रहेगा. उपरोक्त आदेश 14 फरवरी 2025 की रात्रि 12:00 बजे से 4 अप्रैल 2025 तक, परीक्षा अवधि में लागू रहेगा.


More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026