राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के मोहम्मद आरिफ खान की असामयिक मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन किया गया

City: Dhanbad | Date: 09/06/2018 Samay News24 Desk
1281

आज दिनाँक - 09/06/2018 को धनबाद एनसीपी के अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष श्री नशिम अख्तर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय अंगारपथरा में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के मोहम्मद आरिफ खान की असामयिक मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन किया गया । धनबाद जिला अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष श्री नसीम अख्तर ने अपनें सम्बोधन में कहा कि मोo आरिफ खान एक पार्टी के सांगठनिक एवम कर्मठ ब्यक्ति थे, उनकी असामयिक मृत्यु से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है । निकट भविष्य में उनकी भरपाई नहीं की जा सकती है, क्योंकि पार्टी ने प्रदेश स्तरीय एक राजनैतिक नेता खो दिया । उक्त बातें एनसीपी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कही । आगे श्री अख्तर ने कहा कि ऐसी विकट घड़ी में राष्ट्रवादी परिवार उनके परिवारजनों के साथ है । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे । सर्वप्रथम पार्टी कार्यालय पर पार्टी झंडा को झुकाया गया और पाँच मिनट का मौन धारन कर मोo आरिफ की आत्मा की शांति  के लिये ईश्वर से प्राथना की गयी। श्री अख्तर ने अगले एक सप्ताह का शोक मनानें का निर्णय लिया और कहा कि एक सप्ताह तक पार्टी का झंडा झुक रहेगा ।  

        इस अवसर पर झारखंड NCP के प्रदेश महामंत्री श्री सच्चिदानंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे, उन्होनें दुःख भरे शब्दों से कहा कि पूरे प्रदेश में मोo आरिफ के निधन पर सात दिनों तक शोक मनाएगी, जिसमें पार्टी कोई कार्यक्रम नहीं करेगी ।

     इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष श्री सोहराब अली, युवाध्यक्ष जिलाध्यक्ष श्री धनन्जय सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री विकाश सिंह, जिला महामंत्री जुबेर खान, निरंजन कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026