डीसी ने कहा- अवैध कोयला उत्खनन मामले में संबंधित क्षेत्र के जीएम भी होंगे दोषी

City: Dhanbad | Date: 12/06/2018 Samay News24 Desk
1264

 धनबाद उपायुक्त ने माइनिंग टास्क फोर्स की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की. इस बैठक में बीसीसीएल, ईसीएल, टाटा सहित खनन विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक के दौरान उपायुक्त ने साफ शब्दो में बीसीसीएल - ईसीएल प्रबंधन को चेताया कि अवैध कोयला उत्खनन होने पर संबंधित एरिया के जीएम को भी ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा. उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन के पाए जाने से उन पर भी कार्रवाई की जाएगी. cisf के सुरक्षा वाले क्षेत्र में उन्हे भी कोयला चोरी रोकने के लिए कहा गया है.बता दें कि हाल ही में निरसा में अवैध उत्खनन में दो बार चाल धंसने से दो लोगों की मौत हुई थी. उपायुक्त ने एक न्यूज़ चैनल को बताया कि भारत सरकार के एनजीटी के आदेश से धनबाद में बरसात के दौरान बालू खनन पर रोक लगा दी गई है. मानसून शुरू होने से लेकर अक्टूबर माह तक बालू खनन नहीं की जा सकेगी.

 

 

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026