आरपीएफ ने गेहूं चोरी करते चार को किया गिरफ्तार, दो ऑटो और एक बाइक को भी घटना स्थल से किया जब्त

City: Dhanbad | Date: 15/07/2018
1263

धनबाद से कोडरमा के रास्ते हजारीबाग टाउन स्टेशन जा रहे गेंहू लदे मालगाड़ी के कोडरमा आउटर सिग्नल पर ( अम्बेडकर नगर के पास) मालगाड़ी को रोककर कुछ अपराधियों ने मालगाड़ी के वैगन से गेंहू की चोरी किया। घटना की सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय शंकर को मिला। उसने अपने अधिकारी और जवानों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में कई गई कार्रवाई में मौके पर ही चोरी के गेंहू लदे दो टेंपो को पकड़ा।साथ ही चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया। मौके पर रहे एक बाइक को भी जब्त किया। ऑटो पर लदे 18बोरा गेंहू भी बरामद किया गया। इस दौरान 10अभियुक्त भागने में सफल रहा। इस मामले में कोडरमा आरपीएफ थाना में मामला दर्ज किया गया है। फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी है।पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत कोडरमा-हजारीबाग टाउन स्टेशन सेक्शन पर शनिवार की घटना है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सागर कुमार अम्बेडकर नगर तिलैया, मो असगर हजारीबाग, राजकुमार तिलैया तथा राहुल कुमार चंदवारा शामिल है। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरछा आयुक्त सह आरपीएफ आईजी रवींद्र वर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरपीएफ के अधिकारी और जवानों को पुरस्कृत करने की बात कही है।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026