सी०एम सचिवालय के कड़े रूख पर 24 घंटे में हटाई गई महिला क्लर्क

City: Dhanbad | Date: 17/07/2018
1191

धनबाद: पीएमसीएच में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में पैसा मांगने की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश पर इस मामले की जांच कराई गई, जिसमें पैसा मांगने के आरोप की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रमाणपत्र निर्गत करनेवाली महिला क्लर्क को हटा दिया गया है। बरवाअड्डा निवासी विनोद दास ने मुख्यमंत्री जनसंवाद में मामले की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि पीएमसीएच में जन्म-मृत्यु प्रमाण निर्गत करनेवाली महिला क्लर्क सावित्री कुमारी एक ही स्थान पर करीब 10वर्ष से कार्यरत हैं। वहां प्रमाण पत्र निर्गत करने में पैसे की भी मांग की जाती है। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर इसकी जांच कराने का निर्देश उपायुक्त को दिया गया था। उपायुक्त ने सिविल सर्जन और एसडीओ से इसकी जांच कराई जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।

इसके बाद सरकार के अवर सचिव ने सावित्री कुमारी का तबादला अन्य विभाग में करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश के आलोक में क्लर्क का 24 घंटे के अंदर तबादला कर दिया गया। अब जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का दायित्व एक अन्य क्लर्क प्रताप सिंह को सौंपा गया है। फिलहाल सावित्री कुमारी को पीएमसीएच अधीक्षक कार्यालय में तैनात किया गया है।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025