कौशल विकास के नाम पर बिना कागजात चला रहे ट्रेनिंग सेंटर

City: Dhanbad | Date: 23/07/2018
1195

एग्यारकुंड प्रखंड के न्यू मार्केट में परिसर में शेख अलाउद्दीन मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कौशल विकास के नाम पर ईसीएल, बीसीसीएल व सीसीएल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजनों को प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा का मामला प्रकाश में आया। लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद विधायक अरूप चटर्जी ने एग्यारकुंड बीडीओ एवं गलफरबाड़ी पुलिस को इसकी सूचना देकर मामले की जांच करने की बात कही। ताकि संस्था की सच्चाई सामने आ सके।

सोमवार को बीडीओ व गलफरबाड़ी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर प्रशिक्षण दे रहे नूर मोहम्मद को प्रखंड कार्यालय में लाया। जहां इससे संबंधित कागजात दिखाने को कहा। नूर मोहम्मद ने कागजात दिखाने में असमर्थता जताई। नूर मोहम्मद ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र चलाने का सभी कागजात ट्रस्ट के समन्वयक मुकेश सिंह के पास है। वहीं बीडीओ ने पूछताछ के क्रम में पूछा कि युवकों के कागजात लेने के बाद उसे किसी प्रकार का प्रमाण स्वरूप कोई कागजात दिया जा रहा है या नहीं। जिस पर उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त युवकों को संस्था द्वारा कोई कागजात नहीं दिया जा रहा है। साथ ही बीडीओ ने कहा कि इस संबंध में किसी प्रकार सूचना ने मुझे दी गई है न ही मुखिया को ही दी गई है। जिससे साफ जाहिर होता है कि रोजगार के नाम पर बेरोजगार युवकों को ठगने का काम किया जा रहा है।

पूछताछ के क्रम में नूर से सही जानकारी नहीं दिए जाने पर बीडीओ व पुलिस ने कहा कि जब तक कागजात की जांच नहीं हो जाती तब तक संस्था को बंद रखें।ज्ञात हो कि शेख अलाउद्दीन मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा नेशनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर के कौशल विकास के तहत बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षण दिलाकर उसे रोजगार दिलाने का दावा संस्था कर रही है।

 

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025