धनबाद सहिया के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

City: Dhanbad | Date: 19/03/2026
1268

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद -आदर्श सहिया, स्वस्थ समाज की ओर कदम बढ़ाते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के मार्गदर्शन में धनबाद जिले के 7 प्रशिक्षण केंद्रों पर चार दिवसीय सहिया प्रेरणा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।प्रशिक्षण में जिला प्रशासन के सहयोग से सहिया को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, वीएचएसएनडी, टीकाकरण तथा सामुदायिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यवहारिक एवं सहभागितापूर्ण तरीके से प्रशिक्षित किया गया। 

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने सभी प्रतिभागी सहिया को बैग, टॉर्च, छाता एवं पानी की बोतल युक्त प्रोत्साहन किट वितरित की।उप विकास आयुक्त ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और समुदाय में जागरूकता बढ़ाना था। यह पहल न केवल सहिया के कौशल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की नींव को भी मजबूत करती है।उन्होंने बताया कि 16 से 19 मार्च तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहिया को उनके मुख्य कर्तव्यों और संस्थागत अपेक्षाओं से पूरी तरह अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के अलग-अलग सत्रों में व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करने के लिए जीवंत चर्चाओं, विचारशील बहसों, रोल-प्ले और मनोरंजक खेलों के माध्यम से गहरी भागीदारी को बढ़ावा दिया गया।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026