कांग्रेस नेता वैभव सिंह पर चली गोली। 5 अपराधी हिरासत में पिस्टल बरामद।

City: Dhanbad | Date: 23/08/2018
1192

धनबाद : कोयलांचल में इन दिनों खूनी खेल थमता नज़र नही आरहा है आज एक बार फिर अपराधियो ने धनबाद की काली धरती पर लाल खून का खेल खेल कर पुलिस को चुनोउती देते हुए कांग्रेस नेता पर गोली चलाई। जेवीएम नेता रंजीत सिंह की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी  भी नहीं थी किधनबाद  कांग्रेस अध्यक्ष वैभव सिन्हा पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के धैया की है।हालांकि  फायरिंग में एक भी गोली वैभव सिन्हा को नहीं लगी और वह बाल बाल बच गए। घटना के बाद वैभव के समर्थकों ने अपराधियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और  बंधक बना लिया  साथ में उनके वाहन को भी चकनाचूर कर दिया।घटना स्थल पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने  अपराधियों के पास से एक पिस्टल के अलावा एक खोखा भी बरामद किया है । फिलहाल पुलिस ने अपराधियों को अपने कब्जे में ले लिया है और धनबाद सदर थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है।

वैभव के बॉडीगार्ड विकास दुबे के अनुसार कुछ लड़के उनके रेस्तरां  टेस्ट ऑफ एशिया में खाना खाने के बहाने आए थे और उन्होंने प्रतिबंधित मांस की मांग की प्रतिबंधित मांस देने से इंकार करने पर गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी । हंगामा सुनकर वैभव सिन्हा रेस्तरां पहुंचे  तो युवकों ने  ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी । हालांकि अपराधियों की एक भी गोली वैभव सिन्हा को नहीं लगी वैभव के  समर्थकों ने सभी युवकों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट कर धनबाद थाने को सूचना दी । अपराधियों के वाहन को भी उनके समर्थकों के द्वारा क्षति पहुंचाई गई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच में जुट गई है और फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है।

जिन लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है उनमें से एक युवक का भाई भी  घटनास्थल पर पहुंचा  और उसने वैभव सिन्हा पर ही अपने भाई को किडनैप कर₹500000 फिरौती मांगने का आरोप लगा दिया।हालांकि घटना की जानकारी अब तक थाने में लिखित रूप से नही दी गयी है।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025