ऑन लाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में दवा दुकानदार हड़ताल पर, धनबाद की 600 से ज्यादा दुकानों के नहीं खुले शटर

City: Dhanbad | Date: 28/09/2018
1265

धनबाद। ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल के तहत धनबाद की 600से ज्यादा दवा दुकानें नहीं खुलीं। दुकानदार दुकान का शटर गिरा जगह-जगह एकत्रित होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। दूसरी तरफ दवा दुकानों के बंद होने के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है। वैसे आम लोगों की परेशानी के मद्देनजर धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने खेद प्रकट किया है।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दावा किया कि कोयलांचल में हड़ताल शतप्रतिशत सफल है। जिले की सभी दुकानें बंद हैं। यह दवा दुकानदारों के लिए आरपार की लड़ाई है। दवा दुकानदार मांगें पूरी होने तक आंदोलन का सहारा लेंगे। दुकानदारों ने शहर रणधीर वर्मा चौक पर एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

इस मौके पर संगठन के राजेश दुदानी, शैलेश सिंह, शिवशंकर खंडेलवाल, अजय वर्णवाल, अनिल त्रिपाठी, प्रभात कुमार गुप्ता, महेश साव, नीलू सिंह, अमित जैन, संजय वर्णवाल आदि उपस्थित थे।

More News

नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026
कुसुंडा स्टेशन पर बंद कमरे में लगी आग, जीआरपी ने बाल्टी से पानी डालकर बुझाने का किया प्रया...
तिथि : 14/08/2026