सत्येंद्र सिंह हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

City: Dhanbad | Date: 25/10/2018
1262

धनबाद : भाजपा नेता के भाई सत्येन्द्र सिंह हत्याकांड में धनबाद पुलिस ने तीन और प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अरुण मंडल, राजेश गुप्ता और विपिन कुमार राउत शामिल हैं। तीनों आरोपी धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपट्टी एवं गजुवाटांड़ के रहने वाले हैं। उपरोक्त हत्याकांड में प्राथमिकी अभियुक्त हीरापुर निवासी विकास सिंह को पुलिस 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।  प्रेस को संबोधित कर एसएसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उपरोक्त अभियुक्त बरमसिया में देखे गए हैं। सूचना के आधार पर धनसार थाना प्रभारी उक्त ठिकाने पर छापामारी कर तीनों को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि आपसी रंजिश में सत्येन्द्र की जान ली गई थी।

 

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026