कुमारधुबी एसबीआइ शाखा के सामने दिन दहाड़े एक लाख रुपये की लूट

City: Dhanbad | Date: 25/10/2018
1264

चिरकुंडा। तालडंगा स्थित एसबीआइ के कुमारधुबी शाखा के सामने गुरुवार को दिनदहाड़े दो अपराधियों ने बीएसके कॉलेज मैथन के सेवानिवृत्त कर्मचारी रमेश प्रसाद से एक लाख रुपये छीन चलते बने। सूचना मिलते ही चिरकुंडा थाना पुलिस मौके पे पहुँच कर जानकारी ली । 

मैथन ईएसआइ कालोनी निवासी रमेश गुरुवार एसबीआइ के कुमारधुबी शाखा से एक लाख रुपये की निकासी की। वह रुपये लेकर पैदल ही सड़क के उस पार स्थित भवानी ट्रेडर्स में भुगतान करने जा रहे थे। वह रुपये को थैली में हाथ डाल मेकर पकड़े हुए थे। सड़क पार करने के दौरान पहले से घाट लगाये स्कूटर सवार अपराधी ने झपटा मार हाथ से थैली छीन ली। इसके बाद चिरकुंडा की तरफ चलते बने। स्कूटर पर दो अपराधी सवार थे। सूचना मिलते ही चिरकुंडा थाना की पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू की। तालडंगा स्थित एसबीआइ के सामने इस तरह की कई बार घटनाएं घट चुकी है। आसपास अपराधी खड़े रहते हैं। चिरकुंडा पुलिस की सुस्ती के कारण वह बैंक आने-जाने वाले ग्राहकों पर नजर रखते हैं। फिर माैका मिलते ही लूट और छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026